मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश में विगत दिनों हुई अति-वृष्टि से हुए नुकसान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की राहत राशि दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेष 5621.28 करोड़ की राशि भी अविलम्ब जारी की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 55 लाख किसानों की 60 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे तत्काल शेष राहत राशि जारी करें, जिससे किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। श्री नाथ ने कहा कि अन्य राज्यों के समान ही केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश की जनता के प्रति भी उदारता दिखाए।